जानें कौन सी हरी पत्तेदार सब्जी शरीर के लिए कितनी फायदेमंद

जानें कौन सी हरी पत्तेदार सब्जी शरीर के लिए कितनी फायदेमंद

रोहित पाल

सर्दियों का मौसम है और इस मौसम बहुत सारी हरी पत्तेदार सब्जियां बाजार में उपलब्ध रहती हैं। अक्सर हम हरी पत्तेदार सब्जियों को नजरअंदाज कर देते हैं, इन सब्जियों को इतना तवज्जो नहीं देते हैं। लेकिन हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। आज के समय बाजार में जितनी भी हरी पत्तेदार सब्जियां उपलब्ध हैं वह सब स्वास्थ्यवर्धक होती हैं। इनमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को भरपूर पोषण देते हैं और शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी हरी पत्तेदार सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है और शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचाती हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के फायदे:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां वजन बढ़ने से रोकती हैं।
  • कैंसर के खतरे को कम करती हैं।
  • दिल की बीमारियों को कम करती हैं। 
  • डायबिटीज को कंट्रोल करती हैं।
  • हड्डियों को मजबूती देती है।
  • आयरन और कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं।
  • आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होती हैं।

ये हरी पत्तेदार सब्जियां हैं सेहत के लिए वरदान:

पालक-

हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे प्रमुख पालक होती है। इसे लौह तत्व यानी आयरन का मुख्य स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में लौह तत्व यानी आयरन की कमी नहीं होती है। खासतौर महिलाओं के पालक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के समय में महिलाओं में आयरन की कमी अधिक पाई जा रही है। इसके अलावा इसमें शरीर को फायदा पहुंचाने वाले तत्व जैसे- वि‍टामिन ए, कैल्श‍ियम और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

मेथी-

मेथी में फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को पूरा पोषण देते हैं। इसके अलावा यह मोटापा कम करने में मददगार होती है।

गोभी की पत्तियां-

हम अक्सर गोभी लाते हैं। गोभी की सब्जियां बनाकर खा जाते हैं और गोभी की पत्तियों को नजरअंदाज कर देते हैं। क्योंकि अधिकतर लोगों को इसके फायदों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। दरअसल गोभी की हरी पत्तियों में अच्छी मात्रा में विटामिन-K पाया जाता है। जो कि दूसरी सब्जियों से बड़ी मुश्किल में पाया जाता है। यह कैंसर और शरीर को कैंसर और जल्दी बूढा होने से बचाते हैं और इसके एक कप में अच्छी-खासी कैलोरीज पायी जाती है।

ब्रॉक्ली-

ब्रॉक्ली में खास एंटीऑक्‍सीडेंट, फाइबर, कैल्‍शियम और मैगनीशियम पाया जाता है। इसके सेवन से बीपी की समस्या को कंट्रोल रखने में मदद मिलती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में इसे सुपरफूड मन जाता है।

मूली-

मूली को हम हमेशा सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी पत्तियों के सेवन से सर्दी से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे शारीरिक दर्द और अन्य तकलीफों से निजात मिलती है।

सरसों की पत्तियां-

सरसों का प्रयोग हम सरसों के तेल के रूप में करते हैं और कभी-कभी भोजन बनाने के लिए सरसों के दानों का भी उपयोग किया जाता है। सरसों की पत्तियों में भरपूर मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। इसमें कैल्‍शियम भारी मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों को मजबूत बनाकर गठिया रोग और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।

हरे प्याज-

प्याज  के हरे पत्तों की आवक भी ठंड में खूब होती है। यह अन्य पोषक तत्वों के साथ ही रोग प्रतिरोधी गुणों से भरपूर होता है और प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। यह आंखों और त्वचा के अलावा पाचनतंत्र के लिए भी फायदेमंद है।

धनियां-

धनियां किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। इसके जरा से उपयोग से खाने का स्वाद बदल जाता है। लेकिन साधारण सी दिखने वाली धनिया ही अपने ही बहुत गुणकारी फायदे भी हैं। इसमें विटामिन ए, सी, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

आलू, टमाटर जैसी सब्जियां तो आप साल भर खाते ही हैं, अबकी बार बाजार जाएं, तो हरी और पत्तेदार सब्जियां जरूर लाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

लिवर के फंक्शन्स को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये सुपरफूड्स

सर्दियों में करें तिल के लड्डू का सेवन, रखें सेहत चुस्त-दुरुस्त, जानें बनाने की विधि

सब्जियों की चमक से चकाचौंध तो नहीं हो रहे हैं?

डिप्रेशन को दूर रखने के लिए खाने में शामिल कर सकते हैं ये चीजें

गजब हैं सर्दियों के ये सुपरफूड्स, जानें किस फूड से मिलेगा कितना फायदा

सर्दियों में जरूर खाएं 'घी’, इससे सेहत को होते हैं ये फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।